पटमदा में टांगी लेकर घर से निकला युवक, रास्ते में 5 लोगों पर किया हमला! फिर जंगल में हुआ लापता

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा स्थित पोखरिया गांव में मानसिक रूप से बीमार युवक ने टांगी से हमला कर पांच लोगों को घायल किया, पुलिस जंगल में तलाश कर रही है।

Razi Ahmad
3 Min Read
Ranchi Crime News: संत जेवियर स्कूल के पीछे से युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jamshedpur News : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा क्षेत्र में रविवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। बोड़ाम थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक युवक ने टांगी से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। हमले के बाद युवक पास के जंगल में भाग गया, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

आखिर क्या हुआ था रविवार की सुबह?

जानकारी के मुताबिक, पोखरिया गांव निवासी भीम गोराई का 22 वर्षीय बेटा शंभू गोराई रविवार सुबह अपने घर से टांगी लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब एक साल से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है और घर पर भी उसकी दवा चल रही है।

घर से निकलने के बाद उसने सबसे पहले गांव की 67 वर्षीय सरस्वती महतो पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद युवक रास्ते में मिलने वाले अन्य लोगों पर भी हमला करता चला गया।

पांच लोग घायल, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान इस प्रकार है

  • सरस्वती महतो (67 वर्ष)
  • मामोनी कर्मकार (65 वर्ष)
  • निर्मल प्रमाणिक (60 वर्ष)
  • राजा (17 वर्ष)
  • बुधनी

गंभीर रूप से घायल सरस्वती महतो को उनके बेटे वीरेश महतो सुबह करीब आठ बजे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। उनका इलाज जारी है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल और पश्चिम बंगाल के बराबाजार सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

हमला करने के बाद किस जंगल में गायब हुआ युवक?

घटना के बाद युवक के पिता और ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। लेकिन शंभू भागते हुए गांव से कुछ दूरी पर स्थित मोहरीवासा जंगल में घुस गया। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया।

ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान में जुट गई। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे तक जंगल में युवक की तलाश जारी थी।

एक ही घटना में पांच लोगों के घायल होने के बाद पोखरिया गांव के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि युवक अभी भी जंगल में छिपा हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।