रांची : सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री रविवार कोगुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातू रोड रांची की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं हमें प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरु नानक देव ने अपने उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, परोपकार और समानता का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में रांची से विधायक सीपी सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।



