Ranchi News: चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक और खलासी

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक और खलासी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: रांची-पटना फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल, दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर होने से पीछे से आ रहे इंगोट लदे ट्रेलर का केबिन आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। घटना में दोनों ट्रेलरों के चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

चालक और खलासी केबिन में ही फंसें

बताया जा रहा है, आगे चल रहा ट्रेलर चुट्टूपालू घाटी में स्पीड ब्रेकर के पास धीमा हो गया था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार इंगोट लदे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया और उसमें सवार चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए।

तीन क्रेन की मदद से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालने के लिए तीन क्रेन की मदद ली जा रही है। सब इंस्पेक्टर संजय दुबे के मुताबिक, पुलिस की पहली प्राथमिकता घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है।

NH-33 पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-33 की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई है। दूसरी लेन पर वन-वे परिचालन कराया जा रहा है। इसके बावजूद रांची और रामगढ़, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Share This Article