2.37 लाख का चश्मा पहनते हैं अनंत सिंह! लग्जरी स्टाइल देखकर लोग रह गए हैरान

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने 2.37 लाख रुपये के मेबैक सनग्लासेस को लेकर चर्चा में हैं। जानिए उनके महंगे चश्मे की खासियत और गिफ्ट मिलने की दिलचस्प कहानी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज और लग्जरी शौक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी राजनीतिक बयान या विवाद को लेकर नहीं, बल्कि उनके महंगे चश्मे की वजह से हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के इस चश्मे की कीमत करीब 2 लाख 37 हजार रुपये है। वायरल तस्वीर में उनके चश्मे का फ्रेम रोज गोल्ड और लेंस ब्राउन रंग का दिखाई दे रहा है। इसका ब्रांड मेबैक बताया जा रहा है। खास बात यह है कि जब अनंत सिंह से उनके महंगे चश्मे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह खुद दुकान जाकर चश्मा नहीं खरीदते। उनके बच्चे और दोस्त ही उन्हें चश्मे गिफ्ट करते हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।