Anant Singh Daughter Tilak: अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक, दामाद को गिफ्ट में मिली करोड़ों की Defender

News Aroma Desk
2 Min Read
Anant Singh Daughter Tilak: अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक, दामाद को गिफ्ट में मिली करोड़ों की Defender
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anant Singh Daughter Tilak: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें, शिवांगी सिंह के विवाह से पहले आज दानापुर स्थित जी-रिसॉर्ट में तिलकोत्सव और फलदान का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें परिवार, रिश्तेदारों के साथ कई वीआईपी मेहमान भी शामिल हुए। समारोह में अनंत सिंह अपने खास अंदाज में नजर आए, उन्होनें सूट-बूट पहन रखा था। जबकि उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार क्रीम रंग के पारंपरिक परिधान पहने नजर आए।

तिलकोत्सव की शुभ शुरुआत अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां से हुई। यहां परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलिक गीत गाते हुए तिलक-चुमावन की रस्में निभाईं। इसके बाद अनंत सिंह 400 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर स्थित रिसॉर्ट पहुंचे।

क्रीम रंग की धोती-कुर्ते में नजर आए दूल्हे राजा

तिलक समारोह में ऋषिकेश कुमार क्रीम रंग की नक्काशीदार धोती-कुर्ते में देखें गए। उनके बंद गले के कुर्ते पर खूबसूरत बारिकी से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और धोती पहन रखी थी। हाथ में घड़ी, अंगूठी और गले में सोने की चेन उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी। वहीं, अनंत सिंह भी शानदार सूट-बूट में नजर आए।

दामाद को गिफ्ट में मिली लग्जरी Defender

इस शाही तिलकोत्सव में अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को खास तोहफा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत सिंह ने ऋषिकेश कुमार को करोड़ों रुपये की नई लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश अमेरिका में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित बिहार के कई मंत्री, राजनेता और समर्थक शामिल हुए। मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर रिसॉर्ट में खानपान की व्यवस्था की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन के लिए 1000 किलो शुद्ध देसी घी के लड्डू और 50 लाख रसगुल्लों की व्यवस्था की गई।

 

 

 

Share This Article