बड़कागांव : बड़कागांव के 13 माइल के पास शुक्रवार सुबह पेट्रोल लेकर हजारीबाग की ओर से आ रहे दो टैंकर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और टैंकर चालकों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए एहतियातन राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।


