बड़ी खबर: रिम्स जमीन घोटाले में IAS मनोज कुमार रंजन समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर ACB की छापेमारी

रिम्स की 9.65 एकड़ अधिग्रहित जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार IAS मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अहम कागजातों की गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर की रात आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, गुरुवार को बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि मोरहाबादी और कोकर इलाके में रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके निजी संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी। इसी मामले की जांच के तहत अब एसीबी ने सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।