Koderma News: कोडरमा घाटी में एक बार फिर सड़क हादसा देखने को मिला। जहां, कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के तीखे मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के दौरान सरिया लदा टेलर अनियंत्रित होकर सड़क उतरकर झाड़ियों में घुस गया। जिसके बाद केबिन में अचानक आग लग गई। हालांकि, चालक ने अपनी सूझबूझ से गांड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

चालक ने कूदकर बचाई जान
घटना को लेकर चालक शंकर कुमार ने बताया कि, वह टेलर में सरिया लोड कर कोडरमा से बिहार की तरफ जा रहा था। तभी घाटी के तीखे मोड़ पर सामने से एक वाहन आ रहा था। जिसे बचाने के लिए चालक ने टेलर को दूसरी तरफ मोड़ दिया और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने लगा। एतिहातन चालक शंकर कुमार तुरंत टेलर से कूद गये और अपनी जान बचा ली। चालक की कूदते ही गाड़ी के केबिन में आग लग गई।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
घटना की सूचना दमकल की टीम को दी गई, जिसके बाद दमकर तत्काल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टेलर के केबिन में लगी आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि, हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।


