झारखंड के किसानों की बल्ले-बल्ले! धान पर मिलेगा 109 रुपये बोनस, 15 दिसंबर से खरीद की तैयारी

झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू होने की तैयारी है। सरकार किसानों को MSP के अलावा 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने पर विचार कर रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार ने 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू करने की संभावित तारीख तय की है। इस बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकार इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा धान पर 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की तैयारी में है। हालांकि, बोनस की राशि पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव में किसानों को 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की अनुशंसा की गई है। अब इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री की मंजूरी का इंतजार है। मंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को 28 रुपये प्रति क्विंटल अधिक बोनस मिल सकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों को धान की खरीद पर 81 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था। अगर इस बार प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो किसानों को अपनी उपज बेचने पर पहले से ज्यादा रकम मिलेगी।

2550 से 2570 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल सकती है धान की कीमत

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, ग्रेड-ए धान का MSP 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार के प्रस्तावित 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को इसमें जोड़ने पर सामान्य धान की कीमत 2550 रुपये और ग्रेड-ए धान की कीमत 2570 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है, तो झारखंड के किसानों को धान की बिक्री पर इस साल बेहतर कीमत मिल सकेगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।