भौरा 19 नंबर खदान में ओबी डंपिंग के दौरान हादसा, महिला की मौत

धनबाद के झरिया स्थित भौरा 19 नंबर खदान में ओबी डंपिंग के दौरान हादसे में कौशल्या देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झरिया स्थित भौरा 19 नंबर खदान में सोमवार को ओबी डंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ओवरबर्डन (ओबी) की चपेट में आने से कौशल्या देवी नामक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की ओर से मृतका के परिवार को एक लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई।

हालांकि, मुआवजे की राशि से ग्रामीण और राजनीतिक दलों के नेता संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इसे अपर्याप्त बताते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा लोगों ने ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कमी को लेकर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।