जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता निसार खान पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में टेल्को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है, ताकि मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाये जा सकें।

फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाये गये आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने की है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।



