रांची एयरपोर्ट पर मौसम का कहर: 9 फ्लाइट घंटों लेट, इंडिगो की कोलकाता-रांची उड़ान रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण नौ फ्लाइट देरी से पहुंचीं, जबकि इंडिगो की कोलकाता-रांची उड़ान रद्द रही। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खराब मौसम का असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दूसरे राज्यों में मौसम बिगड़ने के कारण रांची आने वाली नौ फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। वहीं, रविवार को इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। विमानों के लेट होने और फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें तय समय से देरी से रांची पहुंचीं। इनमें दिल्ली, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट शामिल थीं।

इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 7:15 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन यह 10:18 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह पुणे-रांची फ्लाइट भी सुबह 7:30 बजे के बजाय 10:03 बजे पहुंची। कोलकाता से आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट सुबह 8:15 बजे की जगह 9:08 बजे रांची पहुंची। दिन चढ़ने के साथ विमानों की देरी का सिलसिला भी जारी रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट सुबह 9:30 बजे के निर्धारित समय के बजाय 9:50 बजे पहुंची। वहीं, इंडिगो की दूसरी कोलकाता-रांची फ्लाइट सुबह 11:45 बजे की जगह दोपहर 1:18 बजे रांची पहुंची। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट दोपहर 1 बजे के बजाय 1:27 बजे पहुंची। मुंबई-रांची फ्लाइट भी दोपहर 1:30 बजे की जगह 1:52 बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, दिल्ली से आने वाली एक अन्य फ्लाइट शाम 4:50 बजे के बजाय 5:14 बजे रांची पहुंची। हैदराबाद-रांची फ्लाइट रात 8:25 बजे की जगह 8:45 बजे पहुंची।

इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द

विमानों के देर से पहुंचने के बीच इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गई। इस फैसले के कारण इस उड़ान से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।