जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से वे मर्माहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

सरयू राय ने घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।दोपहर बाद वे बर्निंग घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।



