कोहिमा : नागालैंड के डीजीपी रूपिन शर्मा ने सोमवार को कोहिमा के लोक भवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नागालैंड में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा आगामी हॉर्नबिल महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों से अवगत हुआ।



