सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बसायी जायेगी आधुनिक टाउनशिप

सोनपुर मेले से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक टाउनशिप और किसानों को चार गुना मुआवजे का ऐलान किया। बिहार में रोजगार और निवेश बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बड़े ऐलान कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। साथ ही यहां आधुनिक टाउनशिप भी बसाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जमीन अधिग्रहण में किसानों के साथ जबरदस्ती नहीं होगी। जमीन देने वाले किसानों को चार गुना मुआवजा और स्वेच्छा से जमीन देने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने तथा बिहार में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। सोनपुर मेले को अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, बाबा हरिहरनाथ मंदिर के निर्माण पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।