पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव रविवार को लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिले। पारिवारिक माहौल में हुई इस मुलाकात में उन्होंने
मिलकर बिहार में भाजपा को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की मज़बूती और सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता गठबंधन का लक्ष्य है।



