भारत में स्टारलिंक की सेवाएं रोकने वाले ‘प्रभावशाली उद्योगपतियों’ के नाम बताएं मस्क : रामा राव

केटी रामा राव ने एलन मस्क से स्टारलिंक रोकने वाले प्रभावशाली समूहों के नाम उजागर करने को कहा, बोले- देश जानना चाहता है सरकार पर किसका दबाव है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क को उन ‘‘प्रभावशाली समूहों’’ के नाम उजागर करने चाहिए, जिन्होंने भारत में उनकी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह संचार सेवाएं शुरू होने से रोक रखी हैं। रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एलन, उन प्रभावशाली समूहों के नाम उजागर कीजिए और उन्हें बेनकाब कीजिए। देश (भारत) जानना चाहता है कि हमारी सरकार पर किसने इतनी मजबूत पकड़ बना रखी है।’’

मस्क ने सात अक्टूबर को कुछ दूरसंचार कंपनियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि ‘‘कुछ प्रभावशाली उद्योगपतियों’’ ने देश में अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए उनकी कंपनी की उपग्रह संचार सेवाओं को भारत में शुरू होने से रोक रखा है। देश के 11,000 से अधिक गांवों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘डॉजडिजाइनर’ नामक अकाउंट से साझा की गई जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा था, ‘‘दुर्भाग्य से कुछ प्रभावशाली उद्योगपति भारतीय लोगों पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए हमें सेवाएं शुरू करने से रोक रहे हैं।’’ मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं… यह भारत के लोगों के खिलाफ अपराध है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।