नयी दिल्ली : भारत ने बृहस्पतिवार को सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि आम नागरिकों से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना पूरी तरह से ‘‘अस्वीकार्य’’ है।

सऊदी अरब के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद हवाई अड्डे पर कथित तौर पर हुती उग्रवादियों द्वारा किए गए हमलों में तीन लोग मारे गए हैं।


