एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाला साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ये सामान मिला पुलिस को

रांची में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 11 ATM कार्ड, 5 सिम, दो मोबाइल और दो पासबुक बरामद कीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने ठगी और साइबर अपराध के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला नावेद खान है। पुलिस ने उसे खादगढ़ा बस स्टैंड रोड स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर धर दबोचा।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नावेद खान लोअर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर एटीएम बूथों को अपना निशाना बनाता था। वह मदद करने के बहाने सीधे-साधे लोगों का एटीएम कार्ड चालाकी से बदल लेता था और फिर उनके खातों से अवैध निकासी कर लेता था।

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम कार्ड, 5 सिम कार्ड, 2 मोबाइल फोन और 2 पासबुक बरामद की हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने शहर में और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।