रोडरेज में सियाचिन में तैनात जवान से मारपीट, नाक काटने के आरोप में दो गिरफ्तार

जेवर में बाइक टकराने के विवाद में कुछ लोगों ने सियाचिन में तैनात सेना के जवान से कथित मारपीट की और उनकी नाक काट दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बाइक टकराने के विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों ने भारतीय सेना में तैनात एक जवान के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसकी नाक काट दी। घटना में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले रॉकी तालान बुधवार शाम बाइक से जेवर कस्बा आए थे। उन्होंने बताया कि आर एंड आर टाउनशिप के पास उनकी बाइक कुछ युवकों की मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे करीब आधा दर्जन लोगों ने तालान के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उनकी नाक काट दी। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तालान भारतीय सेना में सियाचिन में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर घर आए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।