नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति में अनियमितताओं को लेकर जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘दुष्प्रचार’ करार दिया। कुलपति ने कहा कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए सबसे पारदर्शी और रिकॉर्ड भर्तियां हुई हैं, और उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।



