आप के संजीव झा ने ‘साइकिल, दवा और चावल घोटाले’ को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की मांग की

आप विधायक संजीव झा ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात का समय मांगा है, ताकि साइकिल, दवा और चावल घोटाले से जुड़े दस्तावेज और जानकारी सौंप सकें।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक संजीव झा ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर साइकिल, दवा और चावल से संबंधित मामलों में कथित अनियमितताओं की जानकारी और दस्तावेज सौंपने के लिए मुलाकात का समय मांगा है।

झा ने अपने पत्र में कहा कि वह उपलब्ध जानकारी और दस्तावेज उपराज्यपाल के समक्ष रखना चाहते हैं, ताकि इन मामलों की निष्पक्ष और विस्तृत तरीके से जांच एवं समीक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा, “मैंने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखकर साइकिल घोटाले, दवा घोटाले और चावल घोटाले जैसे गंभीर मामलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सौंपे हैं और उनसे आग्रह किया है कि वे इन मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करें।”

झा ने इन मुद्दों से जुड़ी जानकारी पेश करने के लिए संधू के साथ विपक्ष के सभी विधायकों और आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की एक बैठक का भी अनुरोध किया।

झा ने कहा कि विपक्ष दिल्ली की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। उन्होंने उपराज्यपाल से प्रतिनिधिमंडल को जल्द समय देने का आग्रह किया।
इस पत्र में विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों की गहन जांच की मांग की गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।