नयी दिल्ली : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण शनिवार को एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए उड़ानों को रद्द रखे जाने की अवधि को 24 अक्टूबर तक बढ़ा दिया।
इस हफ्ते की शुरुआत में, इंडिगो और अकासा एयर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी।



