Saturday, 17 Oct 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • खेल
  • ओपिनियन
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » ईडी ने 30 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया
भारत

ईडी ने 30 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया

ईडी ने 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कथित साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में बैंक खातों के व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ।

Archana Ekka
Last updated: October 17, 2026 4:56 PM
By Archana Ekka
Share
4 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

पणजी : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 30,000 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े कथित साइबर धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मुकेश कुमार पुखराज जैन उर्फ मुकेश भाई को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद मुकेश को पणजी की एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई के साथ ही ईडी के पणजी कार्यालय द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है।

जैन पर आरटीजीएस एजेंट के रूप में काम करने का आरोप है और वह कमीशन के बदले बिचौलियों के माध्यम से साइबर अपराधियों के नेटवर्क के बैंक खातों में रकम जमा कराने की व्यवस्था करता था। ईडी ने एक बयान में बताया कि इस मामले में जांच गोवा पुलिस द्वारा नौ जून 2025 को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद शुरू हुई। गोवा की एक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 21 मई 2025 से दो जून 2025 के बीच 2.60 करोड़ रुपये अंतरित करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया था।

ईडी ने पाया कि गोवा की पीड़ित महिला से ठगी गई रकम 400 बैंक खातों में जमा की गई, जिसे बाद में नकदी के रूप में निकाला गया और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से लाइसेंस प्राप्त मुद्रा विनिमय केंद्रों के माध्यम से विदेशी मुद्रा में बदला गया। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि धन के लेनदेन की जांच में जिंस कारोबार, ट्रेडिंग, यात्रा और विदेशी मुद्रा विनिमय से जुड़ी कंपनियों का एक ‘आपस में जुड़ा’ नेटवर्क सामने आया। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क ने 27,850 करोड़ रुपये से अधिक के बैंकिंग लेनदेन किए।

इसके अलावा, नेटवर्क के खातों में 2,904 करोड़ रुपये नकद जमा किए गए। एजेंसी ने बताया कि इसमें देश के विभिन्न स्थानों पर कई जगहों पर लगी मशीनों के जरिए बड़ी संख्या में नोट जमा करने के 61,448 लेनदेन का पता लगा, जिसके माध्यम से 584.70 करोड़ रुपये जमा भी किए गए। ईडी ने बताया कि इन कंपनियों के बैंक खातों की पहचान 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस तथा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा दर्ज साइबर धोखाधड़ी की करीब 300 शिकायतों और 163 प्राथमिकी (एफआईआर) में की गई है। इन मामलों में कुल 417.49 करोड़ रुपये की ठगी की सूचना मिली है।

इस मामले में एजेंसी ने जुलाई में गोवा और मुंबई में दो चरणों में तलाशी ली थी। इसके बाद 21 अगस्त को फिर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 3.25 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। ईडी के अनुसार, जांच में पता चला कि मुखौटा या फर्जी कंपनियों ने एक कमरे के आवास में रहने वाले ड्राइवरों और कर्मचारियों को अपना निदेशक बनाया था। ऐसे मामलों में यह धोखाधड़ी का एक आम तरीका है।

पश्चिम बंगाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नए सिरे से एसआईआर कराने की मांग की
अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं नीरज चोपड़ा, अगले साल दमदार वापसी का लक्ष्य
दिल्ली : महिला संगठनों का मार्च, ‘प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न’ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
भलस्वा कूड़े के पहाड़ को हटाने की समय-सीमा छठी बार बढ़ी, अब फरवरी 2027 का लक्ष्य
TAGGED:30000 Crore FraudBank Account FraudCyber crime IndiaCyber Fraud CaseCyber Scam NetworkDigital Arrest Frauddigital arrest scamED ArrestED InvestigationEnforcement DirectorateFake CompaniesFinancial CrimeGoa NewsGoa PoliceMoney Laundering CaseMoney Laundering InvestigationMukesh Kumar Pukhraj JainOnline FraudPMLA CaseRTGS Agent
Share This Article
Email Copy Link Print
ByArchana Ekka
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।
Previous Article विधायक सरयू राय ने किया सुजीत स्टूडियो का उद्घाटन
Next Article SIR DelHI पश्चिम बंगाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नए सिरे से एसआईआर कराने की मांग की

You May also Like

भारत

विरोध का अधिकार अपराध बन गया है : सिब्बल

October 17, 2026
भारत

सीएमआरएल मामला: ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

October 17, 2026
भारत

सीआरपीएफ 30 साल पहले खत्म किए गए सेना के रैंक बहाल करने पर विचार कर रहा

October 17, 2026
भारत

राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया

October 17, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • india news
  • Jharkhand Latest News
  • national news
  • Ranchi News
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?