शिशुओं के आहार में ‘फ्रुक्टोज’ और ‘सुक्रोज’ मिलाने पर रोक लगाने प्रस्ताव

एफएसएसएआई ने छह माह तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में फ्रुक्टोज और सुक्रोज मिलाने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया, ताकि शुरुआती उम्र में अतिरिक्त चीनी से स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने छह माह तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में ‘फ्रुक्टोज’ और ‘सुक्रोज’ मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है। इसका मकसद शिशुओं को शुरुआती उम्र में अतिरिक्त चीनी के इस्तेमाल से बचाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस प्रस्ताव का मकसद शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।