दिल्ली : महिला संगठनों का मार्च, ‘प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न’ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली में महिला संगठनों ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के न्याय की आवाज उठाई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : महिला संगठनों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं और ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारियों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर मार्च निकाला और ‘‘आप हमें धमका सकते हैं, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकते’’ के नारे लगाए।

महिला प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ीं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित यौन उत्पीड़न और लैंगिक हिंसा के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।