एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 5.55 प्रतिशत बढ़कर 20,700 करोड़ रुपये पर

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.55 प्रतिशत बढ़कर 20,700 करोड़ रुपये पहुंचा। बैंक का सकल एनपीए अनुपात सुधरकर 1.11 प्रतिशत दर्ज हुआ।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 5.55 प्रतिशत बढ़कर 20,700 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 19,611 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 4.7 प्रतिशत बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

बैंक की कुल आय पिछले साल के 91,040 करोड़ रुपये से बढ़कर 97,258 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल खर्च 63,117 करोड़ रुपये से बढ़कर 67,774 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रावधानों और आकस्मिकताओं के लिए अलग रखी गई राशि मामूली बढ़कर 3,573.62 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,500 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने कहा कि ट्रेजरी प्रदर्शन को छोड़कर, कर पश्चात लाभ (पीएटी) में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.11 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछली तिमाही में 1.17 प्रतिशत और एक साल पहले की समान अवधि में 1.24 प्रतिशत था। बैंक का समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 30 सितंबर, 2026 तक 18.9 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 20 प्रतिशत था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।