चंदवा के लाल बृजमोहन राम को गार्ड ऑफ ऑनर, 18 अक्टूबर को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा निवासी बृजमोहन राम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। वे 18 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा निवासी एवं ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल बृजमोहन राम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 18 अक्टूबर को वे ओडिशा के लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

अपने क्षेत्र के लाल को देश के एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहुंचते देख चंदवा सहित पूरे लातेहार जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोग इसे चंदवा और झारखंड के लिए गर्व का क्षण मान रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।