नयी दिल्ली : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश में विरोध का अधिकार अब ‘‘अपराध’’ बन गया है।
निर्दलीय सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि विरोध-प्रदर्शन मौलिक अधिकार है और उन्हें विश्वास है कि उच्चतम न्यायालय इसकी रक्षा करेगा।



