आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रांची में आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन कर समृद्ध झारखंड, सशक्त भारत का संकल्प लिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और देशभक्ति के नारों से पार्टी कार्यालय का वातावरण गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। नेताओं ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ समृद्ध झारखंड और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान, हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, संतन मेहता, अमित यादव, प्रताप सिंह सहित पार्टी के अनेक गणमान्य पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में देश के प्रति समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और झारखंड को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।