Homeभारतमुंबई का अनोखा करोड़पति भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक भरत...

मुंबई का अनोखा करोड़पति भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक भरत जैन

Published on

spot_img

Mumbai News: भारत की आर्थिक राजधानी, में एक ऐसा शख्स रहता है, जो दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहलाता है। भरत जैन नाम का यह व्यक्ति पिछले 40 साल से भीख मांग रहा है और आज 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है। आम धारणा के विपरीत, जैन समुदाय के लोग भिक्षावृत्ति से दूर रहते हैं, लेकिन भरत जैन ने इस धंधे को अपनाकर न सिर्फ अपनी जिंदगी बदली, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी कर दी।

मुंबई के आजाद मैदान और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जैसे व्यस्त इलाकों में भीख मांगने वाले भरत जैन की रोजाना कमाई 2,000 से 2,500 रुपये है, जिससे उनकी मासिक आय 60,000 से 75,000 रुपये तक पहुंचती है। उनकी संपत्ति में मुंबई के परेल में दो फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, ठाणे में उनके दो कमर्शियल दुकानों से हर महीने 30,000 रुपये का किराया मिलता है। उनकी फैमिली एक स्टेशनरी स्टोर भी चलाती है, जो अतिरिक्त आय का स्रोत है।

परेल में एक 1BHK डुप्लेक्स में रहते हैं

भरत जैन के दो बेटों ने मुंबई के नामी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। उनकी पत्नी, दो बेटे, भाई और पिता के साथ वह परेल में एक 1BHK डुप्लेक्स में रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि परिवार बार-बार उन्हें भीख मांगना बंद करने की सलाह देता है, लेकिन भरत इसे छोड़ने को तैयार नहीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे भीख मांगना पसंद है, मैं इसे नहीं छोड़ना चाहता। मैं लालची नहीं, बल्कि उदार हूं और अक्सर मंदिरों में दान करता हूं।”

भरत जैन की कहानी भारत में भीख के धंधे की एक अलग तस्वीर पेश करती है, जिसका अनुमानित मूल्य 1.5 लाख करोड़ रुपये है। उनके जैसे कुछ अन्य भिखारी, जैसे संभाजी काले (1.5 करोड़) और लक्ष्मी दास (1 करोड़), ने भी इस पेशे से बड़ी संपत्ति बनाई है। हालांकि, भारत में भिक्षावृत्ति अवैध है, और सरकार इसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...