Homeभारतभारत-चीन पर 500% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीद बनी वजह

भारत-चीन पर 500% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीद बनी वजह

Published on

spot_img

Threat of 500% tariff: अमेरिका में एक प्रस्तावित विधेयक भारत और चीन जैसे देशों पर 500% का भारी टैरिफ लगा सकता है, जो रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ACB न्यूज को बताया, “अगर आप रूस से उत्पाद खरीद रहे हैं और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहे, तो आपके अमेरिका में आने वाले उत्पादों पर 500% टैरिफ लगेगा। भारत और चीन, पुतिन के तेल का 70% खरीदते हैं, जो रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को समर्थन देता है।”

यह बिल अगस्त 2025 में पेश हो सकता है और इसे रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भारत, जो रूस से सस्ता तेल खरीदकर अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता है, पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। भारत ने 2022-2025 के बीच रूस से लगभग 112.5 अरब यूरो (118 अरब डॉलर) का कच्चा तेल आयात किया, जिससे 10.5 से 25 अरब डॉलर की बचत हुई।

भारत के फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और IT निर्यात पर संकट

यह बिल भारत के फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और IT जैसे प्रमुख निर्यात क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि अमेरिका भारत का मुख्य निर्यात बाजार है। इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत भी प्रभावित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कृषि से जुड़ी मांगों पर गतिरोध के बावजूद यह डील अंतिम चरण में है।

ट्रंप समर्थित बिल रूस से तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाएगा

ग्राहम ने बताया कि ट्रंप ने इस बिल को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा, “कल गोल्फ खेलते समय ट्रंप ने कहा कि अब इस बिल को आगे बढ़ाने का समय है।” यह बिल मार्च 2025 में प्रस्तावित था, लेकिन व्हाइट हाउस के विरोध के कारण अटक गया था।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी पड़ सकता है असर

रूस से सस्ता तेल भारत के लिए आर्थिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल आयात बढ़ाया, जिससे तेल की कीमतें स्थिर रहीं और आयात बिल में कमी आई। हालांकि, इस बिल के कानून बनने पर भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...