Homeझारखंडझरिया की पूर्व MLA पूर्णिमा नीरज सिंह पर न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र...

झरिया की पूर्व MLA पूर्णिमा नीरज सिंह पर न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, केस दर्ज

Published on

spot_img

Jharkhand News: झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। अधिवक्ता गजेन्द्र कुमार और वकार अहमद ने धनबाद के CJM कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा ठोका है। उन पर आरोप है कि हाल ही में एक कैंडल मार्च के दौरान उन्होंने न्यायपालिका और जज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। इस बयान ने वकीलों और न्यायिक बिरादरी में गुस्सा भड़का दिया है।

न्यायपालिका को “अन्यायपालिका” कहने का आरोप

अधिवक्ता गजेन्द्र और वकार का कहना है कि पूर्णिमा सिंह ने खुले मंच पर न्यायपालिका को “अन्यायपालिका” कहकर संबोधित किया और जज के खिलाफ “चश्मे का पावर बढ़ाने” जैसी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वकीलों का मानना है कि यह बयान न सिर्फ असंवेदनशील है, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला भी है। उनका कहना है कि किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है।

“अपील करो, अपमान नहीं”

वकीलों ने कहा कि अगर किसी कोर्ट के फैसले से असहमति है, तो संवैधानिक तरीके से हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है। लेकिन सार्वजनिक मंच से जजों का अपमान करना बिल्कुल गलत है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पूर्णिमा सिंह अपने विवादित बयान को सार्वजनिक रूप से वापस नहीं लेतीं, यह कानूनी जंग जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।

कैंडल मार्च से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, 1 सितंबर को पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद के जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक कैंडल मार्च निकाला था।

यह मार्च पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में 27 अगस्त को आए कोर्ट के फैसले के विरोध में था। रणधीर वर्मा चौक पर दिए गए उनके बयान ने अब यह मामला कोर्ट तक पहुंचा दिया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...