Homeझारखंडचाईबासा में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट का मामला सुलझा, पुलिस ने...

चाईबासा में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट का मामला सुलझा, पुलिस ने 3 दिन में 5 आरोपियों को दबोचा

Published on

spot_img

Chaibasa News: बैंक से पैसा लेकर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी से हुई दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 86 हजार 500 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट, दो मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

1 सितंबर को हुई थी घटना, हथियार दिखाकर लूटे थे पैसे: अपर SP

अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यह घटना 1 सितंबर की सुबह में हुई थी। सदर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, चाईबासा शाखा के सामने स्थित IBP पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी बैंक से नकदी लेकर लौट रहा था।

तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे हथियार दिखाकर रोक लिया और काले रंग के बैग में रखे पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

विशेष टीम गठित, CCTV और तकनीकी विश्लेषण से सुलझी गुत्थी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में सदर और मुफ्फसील थाना की संयुक्त टीम को लगाया गया।

टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पेशेवर तरीके से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार आरोपियों में अपराधिक इतिहास वाले शामिल, शेष रकम की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों में लखन जामुदा, साजिश केराई, शिवा सामद उर्फ पोतोह, रितिक मुण्डा और बिरसा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बिरसा मुण्डा के खिलाफ खरसावां और कुचाई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लखन जामुदा वर्ष 2018 में चक्रधरपुर रेल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने कहा कि बरामद राशि अभी आंशिक है और लूट की शेष रकम की बरामदगी के लिए छापामारी अभियान जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में सदर और मुफ्फसील थाना के प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...