Homeझारखंडचाईबासा में नक्सलियों को करारा झटका, 10 लाख का इनामी कमांडर अमित...

चाईबासा में नक्सलियों को करारा झटका, 10 लाख का इनामी कमांडर अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस और CRPF को रविवार को बड़ी सफलता मिली। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस कार्रवाई ने कोल्हान क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका दिया है।

क्या है मामला?

पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने रेलापराल जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला, और कई घंटों तक चली गोलीबारी में अमित हांसदा मारा गया। तलाशी में उसके पास से एक SLR राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई। SP ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

अमित हांसदा का आपराधिक इतिहास

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव का निवासी अमित हांसदा 2008 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह चाईबासा, सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में 96 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल था। उस पर 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूटने के आरोप थे।

ये हैं प्रमुख घटनाएं

2014: चाईबासा में बैंक लूट, सरायकेला के फुकडू में पुलिसकर्मी की हत्या और हथियार लूट।

गोइलकेरा: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला और दो जवानों की हत्या।

2022: झिरकाटां में हथियार लूट का मास्टरमाइंड।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...