Homeझारखंडकुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Published on

spot_img

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुख्यात नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर ललिता को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया। थानेदार रणधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लोहरदगा जिले के जोबांग थाना कांड संख्या 33/18 के तहत की गई।

ललिता के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी जेल जा चुकी है और लंबे समय से फरार थी।

ललिता का पति झारखंड का कुख्यात हार्डकोर नक्सली

ललिता का पति रविंद्र गंझू झारखंड का कुख्यात हार्डकोर नक्सली है, जिसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। लोहरदगा में उसके खिलाफ एनआईए के पास भी कई मामले लंबित हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविंद्र गंझू वर्षों से फरार है और नक्सली गतिविधियों को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाता रहा है।

पुलिस ललिता की गिरफ्तारी को नक्सली नेटवर्क पर बड़ी सफलता मान रही है। इससे नक्सली संगठन की गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

चाईबासा सदर अस्पताल में मरीज ने छत से कूदकर की आत्महत्या

Chaibasa News: चाईबासा सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज प्रधान पारू होनहागा...

खबरें और भी हैं...