President Draupadi Murmu to visit Jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। वह 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी और आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन (Lok Bhavan) में रात्रि विश्राम करेंगी।
29 दिसंबर को जमशेदपुर में कार्यक्रमों में होंगी शामिल
29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी। वहां वह NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इसके साथ ही वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपरा पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर से लौटकर फिर रांची आएंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
30 दिसंबर को गुमला में जनसांस्कृतिक समागम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 दिसंबर को गुमला जिले के रायडीह पहुंचेंगी। यहां वह आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
लोकभवन में दो रात रुकेंगी राष्ट्रपति
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 और 29 दिसंबर की रात रांची स्थित लोकभवन में ही विश्राम करेंगी।




