सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 11 से अधिक नक्सली ढेर

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

11 Naxalites Killed in Encounter : चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल (Saranda Forest) में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, माओवादियों के शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा सहित 11 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ जंगल के अंदर उस समय हुई, जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

नक्सलियों का गढ़ रहा है सारंडा और कोल्हान

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र को लंबे समय से नक्सलियों का सुरक्षित इलाका माना जाता रहा है। यहां कई बड़े नक्सली नेता (Naxalite leader) सक्रिय रहे हैं।

इसी कारण पुलिस और सुरक्षाबल लगातार इस इलाके में अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ संयुक्त अभियान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, CRPF और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के जमावड़े की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी।

इसके बाद कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

मुठभेड़ और आगे की कार्रवाई

जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम चिन्हित इलाके में पहुंची, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और लंबी मुठभेड़ के बाद Naxalites को भारी नुकसान पहुंचा।

कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।