Latest Newsझारखंडरांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल”...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और अध्ययन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान “फगुआ : राग एवं ताल” विषय पर दिनांक 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक एवं लोक कलाकार, राग रागिनी के विशेषज्ञ पद्मश्री मधु मंसुरी ‘हंसमुख’ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे फगुआ गीतों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रागात्मक संरचना, ताल-व्यवस्था तथा लोक जीवन में इसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

फगुआ झारखंड की लोक-संस्कृति में केवल एक पर्वगीत नहीं, बल्कि सामूहिक उल्लास, सामाजिक समरसता और लोक चेतना का सशक्त माध्यम रहा है। इस व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों में को फगुआ की शास्त्रीयता और लोकात्मकता के समन्वय को समझने का अवसर मिलेगा।

स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय भाषाओं और लोक कलाओं के प्रति अकादमिक रुचि सुदृढ़ होती है तथा नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ती है। यह जानकारी विभाग के शिक्षक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो और डॉ रीझु नायक ने दी।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

झारखंड में मौसम साफ, बारिश नहीं, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

Clear Weather in Jharkhand : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क...

खबरें और भी हैं...