Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने अवैध शराब (Illicit Liquor) के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है।
उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार और संग्रहित 20 लीटर महुआ शराब (Mahua Liquor) बरामद कर जब्त की गई। साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
मामले में अड्डा संचालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।




