Latest Newsबिहारनितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पवन सिंह को मिल सकता है मौका

पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह चर्चा पूरे जोर पर थी कि उन्हे राज्य सभा भेजा जाएगा। लेकिन धीरे धीरे यह चर्चा धीमी पड़ने लगी। अब जब राज्यसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो गई तब कहा जा रहा है कि नितिन नवीन राज्यसभा नहीं जायेंगे।

2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 89 सीटें जीत कर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। विधायकों की संख्या के आधार पर वह अपने दो उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। पहला नाम नितिन नवीन का ही लिया जा रहा था। दूसरे उम्मीदवार के रूप में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की थी ,जो रेस में अभी भी सबसे आगे हैं। लेकिन नितिन नवीन के राज्यसभा नही जाने की चर्चा उन्हे दिल्ली के वीआईपी इलाके मोतीलाल नेहरू मार्ग में सरकारी आवास आवंटित होने के बाद शुरु हुई। नितिन नवीन को टाइप-8 सरकारी बंगला दिया गया है। नियमानुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो मंत्री,लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य नहीं हैं,उन्हे ही टाइप-8 सरकारी आवास दिया जाता है। नितिन नवीन इस मानक में सही उतरते हैं। वह पटना बांकीपुर सीट से विधायक हैं। इसी वजह से उनके राज्यसभा जाने की संभावना क्षीण हो गई है। वहीं इस बार पवन सिंह को राज्यसभा जाने का मौका मिल सकता है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ पवन सिंह के रिश्ते खराब हो गए थे।लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव में उन्होने भाजपा और एनडीए के लिए धुंआधार प्रचार किया। इसका इनाम पवन सिंह को मिल सकता है।

spot_img

Latest articles

मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास के लिए “मेड इन बिहार” मेगा हर्बल प्रोजेक्ट स्थापित करने का रखा प्रस्ताव

लाेकप्रिय लाेकगायिका और बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

खबरें और भी हैं...