Homeझारखंडझारखंड : प्रेमिका को शॉपिंग कराने निकला प्रेमी, फिर बीच सड़क पर...

झारखंड : प्रेमिका को शॉपिंग कराने निकला प्रेमी, फिर बीच सड़क पर जमकर चले लात-जूते

Published on

spot_img

RAMGARH/रामगढ़: रामगढ़ शहर में लड़की को घुमाना और शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के घर वालों ने शुक्रवार की शाम थाना चौक विशाल मेगा मार्ट के पास दोनों को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी।

लड़की के परिजनों ने सरेआम लड़के को पीटा और फिर महिला थाने लेकर पहुंच गए। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र का निवासी मोहम्मद वाहिद पिता मोहम्मद इरफान हुवाग गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। उन दोनों के बीच वर्ष 2016 से ही प्रेम संबंध था।

लड़की ने थाने में बताया कि वाहिद उसके साथ घूमता फिरता है और शॉपिंग भी कराता है। लेकिन जब बात शादी की आती है तो हर बार वह टाल देता है।

अक्सर उसे कहता है कि बहन की शादी हो जाने के बाद वह निकाह कर लेगा। लेकिन समय बीतते हुए 5 वर्ष हो गए हैं।

अब तक शादी नहीं होने की वजह से मेरे घर वाले भी परेशान हैं। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह बच्चों की खुशी में शामिल हैं।

लेकिन लड़के के परिजन शादी से साफ इंकार कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्हें अपने बच्चे को भी संभालना चाहिए और लड़की से मिलना जुलना बंद कराना चाहिए।

लेकिन ना तो शादी हो रही है और ना ही उस पर परिजनों की रजामंदी है। ऐसी स्थिति में उनकी इज्जत सरेआम नीलाम हो रही है‌।

इसी वजह से आज यह कदम उठाना पड़ा है। अब यह पूरा मामला महिला थाने में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...