Latest Newsझारखंडपाकुड़ में अवैध विस्फोटकों का जखीरा जब्त, एक गिरफ्तार

पाकुड़ में अवैध विस्फोटकों का जखीरा जब्त, एक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: पश्चिम बंगाल की सीमा पर बनाए गए नसीपुर चेक पोस्ट पर मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने शुक्रवार को जांच के दौरान बंगाल की ओर से आ रहे पिकअप वैन से अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।

मौके से पिक अप वैन को जब्त करने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी एसपी मणिलाल मंडल ने मालपहाड़ी ओपी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने बताया कि ओपी प्रभारी सुकरू उरांव सदल बल आज भी नसीपुर चेक पोस्ट पर तैनात हो वाहनों की जांच कर रहे थे।

इतने में पश्चिम बंगाल की ओर से वहाँ पहुँचे पिक अप वैन(JH-17R/1825) को रोक कर जांच शुरू कर दी।

वैन चालक जाहिर शेख(42)ने बताया कि इस पर मूढ़ी की बोरियां लोड हैं।

लेकिन जांच के दौरान मूढ़ी की बोरियों के नीचे छिपा कर रखे गए अवैध विस्फोटकों का जखीरा निकल आया।

उन्होंने तुरंत चालक को गिरफ्तार करते हुए वैन समेत विस्फोटकों को जप्त कर लिया।

विस्फोटक सामग्री भी बोरियों में पैक थे,जिन्हें खोला गया तो उनमें से कुल 12 हजार पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर्स व आठ हजार पीस नियोजेल जिलेटिन बरामद हुए।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चालक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।ताकि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों व इसके उपयोगकर्ताओं तक पहुँचा जा सके।

उन्होंने बताया कि मालपहाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पत्थर खदानें हैं।

जिनमें इन अवैध विस्फोटकों का धड़ल्ले से उपयोग करने की सूचना मिलती रहती है।

अवैध विस्फोटकों का उपयोग करने वाले खदान संचालकों की जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर के दौरे पर 26 फरवरी को मरीन ड्राइव पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं।...

झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा SIR! जानें कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे तैयार

रांची: राजनीतिक हलचल और बहसों के बीच अब झारखंड में मतदाता सूची को लेकर...

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जेएमएम नेता राकेश महतो की हत्या

गिरिडीह : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गयी है।...

भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा समर्थित मेयर पद की...

खबरें और भी हैं...