Homeझारखंडसंजय सेठ ने किया नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ईएसआई हॉस्पिटल का...

संजय सेठ ने किया नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ईएसआई हॉस्पिटल का निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को खिजरी विधानसभा के अंतर्गत नामकुम सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और ईएसआई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

सेठ ने नामकुम स्वास्थ केंद्र में दस बेड के कोविड वार्ड का भी निरीक्षण कर वहां की सुविधा की जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ केंद्र की प्रभारी डॉ नीलम देवी ने सांसद को दवाई की कमी होने की जानकारी दी। सांसद सेठ ने 5000 विटामिन सी की दवाइयां उपलब्ध कराई। उसके बाद वैक्सीन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। प्रभारी ने बताया कि यहां सप्ताह में सातों दिन टीकाकरण का काम हो रहा है। तथा प्रतिदिन शत प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग हो रहा है।

इसके लिए सांसद ने वहां के सभी डॉक्टरों, नसों एवं वहां पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को इस काम की सराहना करते हुए उन को बधाई दी। यहां भी डॉक्टर की मांग पर सांसद सेठ द्वारा ऑक्सीमीटर दिया गया।

सांसद ने नामकुम स्थित ईएसआई हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। ईएसआई के डॉ सुरेश मुर्मू ने चल रहे कोविड वार्ड एवं चिकित्सा संबंधित सारी जानकारी सांसद को दी। डॉ ने जंबो गैस सिलेंडर की कमी के बारे में सांसद को बताया।

सांसद ने कहा कि जल्द ही अस्पताल को जंबो गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दी जाएगी। सांसद ने हॉस्पिटल में बन रहे 200 बेड के हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया।

सांसद ने कहा कि इस विपदा में सभी स्वास्थ केंद्र में हर संभव मदद की जाएगी। सांसद के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, आरती सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मण्डल अध्यक्ष अशोक मुंडा आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...