धनबाद में यहां जंगल में चल रहा अवैध कोयला डिपो, पुलिस ने छापेमारी कर किया कोयला बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू के निर्देश पर डीएसपी के हाउस गार्ड ने नागदा बस्ती के समीप मधुडीह के बंद पड़े बीसीसीएल क्वाटर के समीप जंगल में चल रहे एक अवैध कोयला डिपो पर छापामारी कर करीब 250 बोरा अवैध कोयला बरामद किया गया है।

जिसे भाटडीह ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

छापेमारी के संबंध बताया जाता है कि गुरुवार को नगदा बस्ती से सटे मधुडीह में बंद पड़े बीसीसीएल के क्वाटर के समीप बाहर से मजदूर बुला कर यहाँ एक तरह का अवैध कोयला माइंस खोल दिया गया था।

जहाँ रात-दिन कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।

 प्रतिदिन सेकड़ो बोरियां कोयला निकाल कर जमा किया जाता था और रात के अंधेरे में उन कोयले को ट्रक में लाद कर बाहर भेजा दिया जाता था।

जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद एक विशेष टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर सफलता हासिल की।

Share This Article