Latest NewsझारखंडJSEB के पूर्व CMD को हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

JSEB के पूर्व CMD को हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड (JSEB ) के पूर्व सीएमडी CMD एसएन वर्मा को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की कोर्ट में बुधवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के पूर्व सीएमडी एसएन वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर वीसी के जरिये सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। अ

दालत ने उन्हें सशर्त राहत प्रदान करते हुए निचली अदालत में दो लाख का निजी मुचलका जमा करने का आदेश दिया है।

वर्मा को छह सप्ताह में निचली अदालत में सरेंडर करना होगा। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक एसएन वर्मा को छह सप्ताह में निचली अदालत में सरेंडर करना होगा।

एसएन वर्मा पर आरोप है कि स्वर्णरेखा पावर प्रोजेक्ट, सिकिदिरी के मरम्मत कार्य के लिए गलत स्टीमेट बनाया गया था।

सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई के अनुसार करीब पांच करोड़ में ही पावर प्रोजेक्ट का मरम्मत कार्य हो सकता था, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से इसे 20 करोड़ कर दिया गया था, जो कि वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...