HomeUncategorizedभारत एक दुर्जेय और वास्तव में महान टीम: केन विलियमसन

भारत एक दुर्जेय और वास्तव में महान टीम: केन विलियमसन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत को एक मजबूत और वास्तव में एक महान टीम करार दिया।

कीवी कप्तान ने कहा कि ब्लैक कैप्स को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ जीत हासिल करने पर गर्व है।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित फाइनल मैच को आठ विकेट से जीतकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ 12 करोड़ रुपये का ईनाम हासिल किया।

विलियमसन ने सोमवार को इंडिया टुडे को बताया, हमें फाइनल मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है। भारत की टीम मजबूत है और साल दर साल उसने काफी सुधार किया है। यह टीम आगे की ओर अग्रसर है औ्र मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे आगे बहुत कुछ हासिल करेंगे।

विलियमसन ने कहा कि भारत के पास भी उनके तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छी गहराई है और उनका तेज आक्रमण अथक था।

कीवी कप्तान ने कहा, जब भी आप उनके खिलाफ आते हैं तो आप गुणवत्ता महसूस करते हैं। वे गेंद के साथ अथक होते हैं।

उनकी सीम गेंदबाजी की गहराई शायद दुनिया में सबसे अच्छी है। उनके स्पिनर अविश्वसनीय गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी का तो जवाब नहीं है; यह विश्व स्तरीय है।

उन्होंने कहा, यह जुनून है जो देश खेल के लिए लाता है। हालांकि मैं एक अलग देश के लिए खेलता हूं, मुझे लगता है कि हम सभी खेल में उनके जुनून की सराहना कर सकते हैं। यह खेल खेलने वाले हर किसी के लिए फायदेमंद है।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...