Homeक्राइमखूंटी में पत्नी ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर लगाया आग, मौत

खूंटी में पत्नी ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर लगाया आग, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र के रायशिमला गांव के एक घर में दंपती के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

यह घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद पत्नी ने खुद को अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक बारकुली पंचायत के रायशिमला में गुरुवार को देर रात बिरसा प्रधान 36 वर्ष व 34 वर्षीय उसकी पत्नी तेतरी देवी के बीच नशे की हालत में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके बाद तेतरी देवी घर के अंदर घुस गई और अपने ही ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर लिया।

इसके बाद जब अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं तो किसी तरह लोग अंदर गए और आग बुझाई।

लेकिन तबतक वह लगभग 70 से 75 प्रतिशत तक जल चुकी थी। ,इसके बाद उसी हालात में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया।

जहां गंभीर हालात को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया।  लेकिन वहां पहुंचने से पहले ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस ने तेतरी देवी का पोस्टमार्टम करा के स्वजनों को सौंप दिया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...