Homeक्राइमदेवघर में पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी घटना...

देवघर में पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

Published on

spot_img

देवघर: नगर थाना की पुलिस ने एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस से साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।

नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि नगर थाना प्रभारी खुद नगर थाना के एसआई अनूप कुमार के साथ गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान बरमसिया चौक के समीप सड़क के किनारे दो तीन युवक बैठे हुए थे जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।

पुलिस के खदेड़ कर एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम गौतम महथा निवासी बरमसिया बताया।

पुलिस ने उसके कमर से एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद भी किया। उसके बाद तलाशी लेने के उपरांत पिस्टल में ही लोडेड दो जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिली।

तब नगर पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से पिस्टल के संबंध में कागजात की मांग की तो वह दिखाने में असमर्थ दिखे। तब नगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नगर थाना ले आई और मामले की प्राथमिकी दर्ज की।

एसडीपीओ श्री कुमार ने यह भी बताया कि ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की गाड़ी ऐन मौके पर पहुंच गई तो मामला टल गया। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...