झारखंड: फंदे पर झूलती मिली पति की लाश, पुलिस ने पत्नी के साथ प्रेमी को भेजा जेल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: क्योंझर जिला बड़बिल नपा अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के धोबी हाटिंग की घटना है। मंगलवार सुबह एक आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया।

मृतक लसरदा गांव का सुशांत महाकुड़ (38) धोबी हाटिंग में किराए के माकन में रहता था। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात मृतक साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या की।

पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। आगे की तफतीश से पता चला कि धोबी हांटिंग के ही केवल सिंह (21) के साथ मारपीट हुई थी।

केवल सिंह और मृतक शुशांत महाकुड़ की पत्नी के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस प्रेम संबंध की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था।

घटना के दिन सुशांत की अनुपस्थिति में केवल सिंह महिला से मिलने गया था। इस वजह से रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा चालू हुआ।

झगड़े की खबर सुन केवल सिंह ने सुशांत के घर आकर पिटाई की। वहीं, आरोपी केवल सिंह और मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है।

Share This Article